सत्य पथिक वेबपोर्टल/नई दिल्ली/BJP Parliamentary Board restructured: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटा दिया गया है। इन दोनों को नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति में भी जगह नही मिली है।

भाजपा संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भाजपा संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया गया है तो बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में शामिल भी किया गया है।





ये हैं संसदीय बोर्ड के सदस्य
जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष),
नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, बीएल संतोष (सचिव)।
इसके साथ ही भाजपा की नई केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है। इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में भी जगह नहीं मिली है।
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य
जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल
के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा
सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया,
भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, बीएल संतोष (सचिव), वी श्रीनिवास (पदेन)।