ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के जूझ रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया है। मालूम हो कि जब दिव्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब उनकी हालत काफी खराब थी और ऑक्सीजन लेवल 71 तक गिर गया था।

दिव्या को 26 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 28 नवंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो पहले से ही निमोनिया की चपेट में थीं, जिसके चलते लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई। अब उनका निधन हो गया है और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए पोस्ट किया है।

दिव्या की मां ने उनके पति पर लगाए थे आरोप

मालूम हो कि दिव्या की मां ने उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें फ्रॉड बताया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिव्या की मम्मी ने बताया था कि वो पिछले छह दिन से बुखार से परेशान थीं और उनका ऑक्सिजन लेवल 71 तक गिर गया था। वहीं उन्होंने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिव्या ने आर्टिस्ट मैनेजर गगन से शादी की थी, जिन्हें उनकी मां ने फ्रॉड बताया। उनकी मां ने कहा था, ‘उसका पति फ्रॉड था। अब सच बोलने का वक्त आ गया है। उसने दिव्या को छोड़ दिया है। वह दिव्या की मदद के लिए आगे नहीं आया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!