नई दिल्ली, सत्य पथिक न्यूज नेटवर्क: कृषि कानून के खिलाफ 62 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर छावनी बना कर आंदोलन कर रहे किसानों का साहस अब टूटता दिखाई दे रहा है। किसान संगठनों में फूट पड़ चुकी है। धीरे-धीरे किसान संगठन आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर रहे है। सबसे पहले किसान आंदोलन खत्म करने की घोषणा किसान नेता वीएम सिंह ने की, जो गाजीपुर बॉर्डर पर डटे थे, लेकिन अब वह धरनास्थल छोड़कर वापस जा रहे हैं। वहीं, इनके बाद भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया, जिसका असर भी दिखाई देने लगा है।