




सत्य पथिक वेबपोर्टल/रायगढ़-महाराष्ट्र/suspicious boat found filled with weapons: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र के हरिहरेश्वर तट पर गुरुवार को अत्याधुनिक शस्त्रों से भरी संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में AK 47 राइफलें और ढेर सारे कारतूस मिले हैं। पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। यह इलाका मुंबई से 200 किमी और पुणे से 170 किमी दूर है।
‘ऑस्ट्रेलियन वोट होने का दावा’
रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर नाव में AK 47 मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सिर्फ इतना कहा है कि अभी जांच जारी है। सूत्रों ने बताया है कि बोटट ऑस्ट्रेलियन है। इस पर कुछ लोग सवार थे। इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की पूर्व सूचना भी नहीं दी।
13 साल पहले भी समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी
समुद्री इलाके में आतंकियों के आने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं। इससे पहले 26 नवंबर 2008 को भी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। उस वक्त लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तान से भारत आए थे। समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद आतंकियों ने अलग-अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। आतंकियों ने दो होटलों, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया था। इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी।