सत्य पथिक वेबपोर्टल/ठाणे/Shinde camp captured Thane Nagar Nigam now: महाराष्ट्र की सत्ता खोने के बाद उद्धव ठाकरे के हाथों से अब ठाणे नगर निगम भी फिसल गया है। ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महापौर नरेश म्हास्के के नेतृत्व में शिवसेना के 66 पार्षदों ने बुधवार रात मुंबई में अपने ‘नंदनवन’ बंगले में सीएम शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है।