सीबीआई ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता कर्नाटक के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सितंबर में सीबीआई कौ सौंपा था मामला
जानकारी हो कि राज्य में सत्ता में वापस आने के बाद भाजपा ने पिछले साल सितंबर में इस मामले को सीबीआई को सौंपा था। मार्च में छह लोगों – बसवराज शिवप्पा, विक्रम बल्लारी, कीर्ति कुमार, संदीप सौदत्ती, विनायक के और महाबलेश्वर होंगल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह सीबीआई की विशेष छह सदस्य टीम ने अधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को हिरासत में लिया था।
नौ घंटे पूछताछ के बाद गिफ्तारी
सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने हिरासत में लेकर पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी से नौ घंटे पूछताछ की उसके बाद गिरफ्तार किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों द्वारा कुलकर्णी को बेलगावी की हिंडाल्गा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कानून अपना काम कर रहा
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने सीबीआई के कदम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कानून सिर्फ अपना काम कर रहा है। गौड़ा की पत्नी मल्लमा ने गिरफ्तारी का स्वागत किया। वहीं, आरोपी कुलकर्णी ने मीडिया को एक बयान में दावा किया कि गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी। उन्हें कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का समर्थन मिला। वहीं, गिरफ्तारी को कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने राजनीतिक प्रतिशोष बताया। जानकारी हो कि भाजपा ने 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान इस मामले को सीबीआई को सौंपने का वादा किया था।