Meerut: उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित पल्लवपुरम में बृहस्पतिवार रात दीपावली पर घर सजाने के लिए झालर लगा रही 10वीं की छात्रा 11वीं मंजिल से गिर गई। परिजन घायल लड़की को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब Credit Card का बिल या Bank की EMI जमा नहीं की तो लॉक हो जाएगा आपका Mobile

मिली जानकारी के अनुसार अंसल कोर्टयार्ड में संजीव चौधरी 11वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सिद्धार्थनगर में शिक्षिका है। संजीव चौधरी की 15 वर्षीय बेटी श्रीम चौधरी खानपुर हरियाणा में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। दीपावली के त्यौहार पर वह बृहस्पतिवार को ही घर आई थी। रात में वह परिजनों के साथ घर को सजा रही थी। बालकनी में झालर लगाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 11वीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी।

गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी समय बाद सभी लोग एक साथ इकट्ठा हुए थे लेकिन अचानक हुए हादसे ने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दी।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!