सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इन दिनों सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार की तस्वीरें सोशल मीडिया और धमाल मचा रहीं हैं। बिना शर्ट की इन तस्वीरों में वे सिक्स पैक एब्स के साथ नज़र आ रहे है। उनकी बॉडी सभी को आकर्षित कर रही है।

सरकारी स्कूल में पढ़े जगदलपुर के मूल निवासी विनीत इसके पहले रायपुर में एडिशनल कलेक्टर थे। एक महीना पहले ही उन्होंने सुकमा के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है।
अपने लिए एक घंटा जरूर निकाले
डीएम विनीत स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर शुरू से काफी गंभीर रहे हैं। सरकारी काम के दौरान भी बचे हुए समय का उपयोग सेहत सुधार के लिए करते हैं। उनका कहना है कि व्यस्तता तो हमेशा सभी के साथ रहती है, लेकिन इतनी भी नहीं कि दिन में अपने लिए एक घंटा न निकाला जा सके।
कोरोना से मुकाबला कर दे चुके है मात
जानकारी के मुताबिक डीएम विनीत अगस्त में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। रायपुर एम्स में इलाज हुआ। ठीक हो गए पर शरीर कमजोरी महसूस कर रहा था। इसके बाद खूब पसीना बहाया। आज फिर पहले की तरह फिट हो गए हैं। वह कहते हैं कि आशा और निराशा जीवन में आती-जाती रहती है। बुरा वक्त हमेशा मजबूत बनाता है। इससे विचलित नहीं होना चाहिए।
नहीं बन पाए थे शिक्षाकर्मी
विनीत बताते हैं कि उनके चाचा ओमप्रकाश नंदनवार बचपन से कहा करते थे – तुम्हें कलेक्टर ही बनना है। यहीं से प्रेरणा मिली। आइएएस की परीक्षा पास करने से पहले बालको में काम किया। 2004 में शिक्षाकर्मी का इंटरव्यू भी दिया पर सफल नहीं हो पाए। निराश नहीं हुए। दिल्ली जाकर सिविल सेवा की तैयारी की। हिंदी माध्यम से पूरी परीक्षा और इंटरव्यू भी दिया। चौथे प्रयास में 227वीं रैंक लाने में सफल रहे।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें