हिंद महासागर में भूमध्य रेखा और इससे सटे दक्षिणी-मध्य बंगाल की खाड़ी (bay of bangal ) के पास बने दबाव ने तूफान का रूप ले लिया है। अब यह तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तूफान निवार ( Nivar) चेन्नई, पुडुचेरी,तमिलनाडु सहित आंध्रप्रदेश में नुकसान पहुंचा सकता है। विभाग ने बुधवार को चेन्नई में भारी बारिश की आशंका भी जताई है।

चक्रवाती तूफान निवार (storm Nivar) की वजह से मामल्लपुरम और कराईकल क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई में 6 से 10 सेमी. तक बारिश पड़ सकती है। तूफान कुछ जगह तटों के पास से होकर गुजरेगा। वहां भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा बचाव दल ने अपनी छह टीमों कों कूड्डालोर और चिदंबरम शहर में तैनात कर दिया है।

तटीय भागों तेज हवाएं चलने लगीं

तूफान (storm Nivar) पश्चिमी तथा उत्तर पश्चिमी दिशा में भारत के पूर्वी तटों की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते समुद्री क्षेत्रों में हलचल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। तटीय भागों पर हवाएं तेज चल रहीं हैं। वहीं, घने बादल भी बनने शुरू हो गए हैं। अगले 24 घंटों में तूफान विकराल रूप ले सकता है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2020 के बाद बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह पहला चक्रवाती तूफान है।

ईरान द्वारा दिया तूफान को दिया गया नाम निवार

इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘निवार’ (storm Nivar) ईरान द्वारा दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में समुद्र और वायुमंडलीय स्थितियां तूफान के अनुकूल हैं। समुद्र की सतह का तापमान 29 और 30 डिग्री के आसपास है यह भीषण चक्रवात बनने में मदद करेंगी।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

25 नवंबर तक चेन्नई पहुंचने की संभावना

तूफान पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 25 नवंबर को तमिलनाडु में चेन्नई और कराईकल के बीच पहुंचेगा। यह अपने साथ तटीय जिलों में तबाही लेकर आ रहा है। तमिलनाडु के तटीय भागों और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 23 से 26 नवंबर के बीच तेज वर्षा होने की संभावना है लेकिन सबसे भीषण वर्षा की आशंका 24 और 25 नवंबर को है।

तमिलनाडू बनेगा बारिश का केंद्र

मंगलवार और बुधवार को तमिलनाडु की दक्षिणी तटवर्ती इलाकों में ज्यादा बारिश होगी और 25 नवंबर को बारिश का केंद्र बदल जाएगा जब चेन्नई समेत उत्तरी तटीय तमिलनाडु के शहरों और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में तेज वर्षा दर्ज की संभावना जताई गई है। चेन्नई, पुदुचेरी, तिरुपति, नेल्लोर में भारी वर्षा भारी बारिश हो सकती है।

मछुआरों को खाड़ी से दूर रहने की सलाह

चक्रवाती तूफान निवार ( Nivar) के चलते दक्षिणी मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी श्रीलंका, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर हलचल बढ़ गई है। तेज हवाएं, बड़ी लहरें उठ रहीं है। प्रशासन ने आने वाले चार-पांच दिनों तक समुद्री गतिविधियों को बंद रखने को कहा है। वहीं, एडवाइजरी जारी कर मछुआरों को भी खाड़ी से दूर रखने की सलाह दी गई है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!