मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कार्यक्रम किया गया। जिसमें “जीतो भोपाल चैप्टर लेडीस विंग” में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

Bhopal

हेमलता जैन रचना ने बताया कि संस्था का प्रमुख कार्य प्रतिभाशाली बच्चों व महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा को उभारना और निखारना है। वर्तमान में जीतो लेडीस विंग के 53 चैप्टर हैं, जिसमें 3800 से अधिक सदस्य हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल चैप्टर चेयरमैन सुनील जैन 501 ने की। वहीं, कमलेश सोजतिया और समता के निर्देशन में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Bhopal

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

रेखा जैन अध्यक्ष, पूजा व आरती जैन उपाध्यक्ष बनीं

जानकारी के मुताबिक विंग की सुनीता बोहरा ने रेखा जैन को लेडीस विंग का अध्यक्ष, पूजा जैन व आरती जैन को उपाध्यक्ष, प्रतिभा टोंग्या को प्रमुख सचिव, निधि जैन को सह सचिव, प्रेरणा गोधा को कोषाध्यक्ष, रश्मि टोंग्या को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। शिक्षा, सेवा, आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक उत्कर्ष और आध्यात्मिक उन्नति को सुदृढ़ करने की भावना से यह शपथ ग्रहण करवाई गई। अखिलेश जैन चीफ सेक्रेटरी जीतो भोपाल चैप्टर ने सभी का आभार प्रकट किया। Bhopal

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!