उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) में झालू बस स्टैंड के पास रात से गायब युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बिजनौर (Bijnor) में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज हत्या, लूट की घटनाएं हो रहीं हैं। बढ़ रहे अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। अब एक नया मामला झालू बस स्टैंड के पास का है। जानकारी के मुताबिक शुभम नाम का युवक लापता चल रहा था। शुक्रवार को उसका अर्धजला शव बस स्टैंड के पास पड़ा मिला।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शव मिलने की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शव मिलने पर लोगों ने पुलिस से नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने लोगों को जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवॉयड को बुलाकर जांच कराई। पुलिस हत्या के कारण तलाश में जुटी हुई है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या का कारण जानने की कोशिश की जा रही है।जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले में खुलासा किया जाएगा।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!