सत्य पथिक वेब पोर्टल, देहरादून: शनिवार को टेेेेलीकास्ट किए गए एबीपी न्यूज चैनल-सी वोटर के सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देश के सबसे खराब मुख्यमंत्रियों में से एक बताया गया। न्यूज चैनल के इस सर्वे को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम आम लोगोंं ने भी झूठा और भ्रामक बताते हुए सख्त नाराजगी जताई है। सच्चाई ये है कि उत्तराखंड के 275 लोगों की पसंद-नापसंद को चैनल ने पूरे राज्य का मिजाज मान लिया।

चैनल का दावा है कि आधे खुश और आधे लोग नाराज हैंं लेकिन तमाम भाजपाइयों ने सवाल उठाया है कि भाजपा को 46.5 प्रतिशत के आसपास वोट मिले थे, बाकी वोट निर्दलियोंं समेत विपक्ष के तमाम दलोंं में बंटे थे। उत्तराखंड की 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली भाजपा की त्रिवेंद्र सिंंह रावत सरकार ने इस पहाड़ी राज्य मेें तेजी से विकास की नई बुलंदियों को छुआ है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बदौलत ही भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनावों में भी जीत हासिल की। ऐसे में न्यूज चैनल का सर्वे सरासर झूठा साबित होता है।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश में पिरूल और सौर ऊर्जा के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। केदारपुरी का पुनर्निर्माण, 14 साल से अटके सबसे लंबे मोटरेबल झूला पुला का निर्माण, शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैण का सपना साकार किया। प्रदेश में पेयजल की समस्या से दूर करने के लिए मात्र एक रुपये में हर घर नल जैसी योजनाओं को पंख लगाये। साथ ही प्रदेश में कई सड़कों का निर्माण कर उसे पर्यटन के सबसे पसंंदीदा केंद्र के रूप मेें स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!