गुजरात के गांधीनगर के कलोल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ONGC गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। जिससे दो मकान उड़ गए। मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत की खबर है।

मामला गांधीनगर के कलोल का है। स्थनीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह ONGC Gas की पाइपलाइन में अचानक से विस्फोट हो गया। जिससे देखते ही देखते दो मकान ध्वस्त हो गए। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की माने तो मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर हैं।
नोट : खबर अभी अपडेट की जाएगी।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें