उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट सपा के खाते में गई।

घाटमपुर : 23820 वोट से जीती बीजेपी
घाटमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 23820 वोट से हराया। बीजेपी के उपेंद्र पासवान को 60405 वोट मिले हैं। कांग्रेस के डॉक्टर कृपाशंकर के 36585 वोट मिले।
बसपा के कुलदीप संखवार को 33955 मतों से संतोष करना पड़ा। सपा के इंद्रजीत कोरी को 22735 वोट मिले हैं।
BREAKING : BJP से आगे निकली RJD
बांगरमऊ से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत जीते
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अंतिम 37वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 31380 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 71149 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी को शिकस्त दी है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 39769 वोट मिले हैं।
नौगावां सादात से भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान जीतीं
अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने 15077 मतों से जीत हासिल की है। दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को कुल 86692 और सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 71615 मत मिले।
बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही विजयी
बुलंदशहर में 27 राउंड चली काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 20,962 मतों से विजयी हुई हैं। उनको को 86,879 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतन प्रतिद्वद्वी बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को हराया है। हाजी यूनुस 65,917 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यामीन को 13402 मत मिले
देवरिया सदर सीट भाजपा प्रत्याशी की जीत
देवरिया सदर सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी 20252 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पराजित किया है।
केवल मल्हनी जीत सकी एसपी
मल्हनी से एसपी प्रत्याशी लकी यादव ने स्वतंत्र उम्मीदवार धनंजय सिंह को 4 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया। लकी यादव को 73 हजार 384 वोट मिले जबकि धनंजय को 68 हजार 780 मत मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के मनोज सिंह रहे ,िजन्हें 28 हजार 803 वोट मिले।
इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।
Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news