उत्तप्रदेश पुलिस ने करीब तीन सौ से ज़्यादा दरोगाओं को प्रोन्नत किया है। उन्हें वर्तमान तैनाती पर ही इस्पेक्टर बनने के आदेश भी जारी कर दिए है।

विभाग ने मंगलवार को इन पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए। आदेश के अनुसार चयन वर्ष 2019 की सूची में प्रोन्नति पाने वाले सब इंस्पेक्टर वर्तमान नियुक्ति स्थल पर ही इंस्पेक्टर बना दिए गए हैं।जिससे पुलिसकर्मियों में उत्साह है।

हस्तिनापुर के निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नहीं बन पाए इंस्पेक्टर

इस प्रोन्नति में मेरठ के हस्तिनापुर से निलंबित चल रहे दरोगा धर्मेंद्र सिंह इंस्पेक्टर बड़ा झटका मिला है। उनका नाम प्रोन्नति सूची में नही दिया गया है। जिसके चलते वह इंस्पेक्टर नहीं बन पाए हैं। आपको जानकारी हो कि हस्तिनापुर थाना प्रभारी रहते हुए दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने करोड़ों की लागत से रिसोर्ट तैयार कराया था। जिसको लेकर वह विवादों में आ गए थे। वही उनके फ्लैट में विधुत विभाग ने बिजली चोरी पकड़े जाने का दावा किया था। इन सभी मामलों में दरोगा धर्मेंद्र सिंह पर जांच चल रही है। उनके प्रमोशन रुकने का यही कारण माना जा रहा है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!