उत्तर प्रदेश के बरेली में दूल्हे के दोस्तों द्वारा दुल्हन को जबरन डीजे पर डांस के लिए खींचे जाने से नाराज दुल्हन और उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया और विवाह स्थल से घर लौट गए। दुल्हन के पिता ने कहा कि लड़की को ऐसे पुरुष के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, जो उसका सम्मान नहीं करता है।

marrige

दूल्हा बरेली जिले का, जबकि दुल्हन कन्नौज जिले की है-

रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का है, जबकि दुल्हन कन्नौज जिले की है। लड़का और लड़की दोनों ही पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। शुक्रवार को दूल्हा और उसके परिवार वाले शादी समारोह के लिए बरेली पहुंचे। सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन को डांस करने के लिए स्टेज पर खींच लिया। इसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

इसके बाद, मामला इतना आगे बढ़ गया कि दुल्हन और उसके पिता ने शादी समारोह से वापस घर जाने का फैसला किया। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज कराई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे के परिवार द्वारा 6.5 लाख रुपये का भुगतान करने पर सहमति बनने के बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ।

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मुद्दा है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिसके बाद मामला सुलझ गया।

रविवार को एक बार फिर से दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार से संपर्क किया। इस दौरान शादी समारोह को एक बार फिर से आयोजित करने के लिए दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के परिवार को मनाने का प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास व्यर्थ ही चला गया। दुल्हन ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अब किसी भी तरह से मानने के लिए इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!