सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/Facebook best ghazal prize: सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक Facebook के ग्रुप ‘काव्योदय’ द्वारा आयोजित मुशायरे में बरेली के विनय साग़र जायसवाल की ग़ज़ल को सर्वश्रेष्ठ ग़ज़ल का अवार्ड मिला है।

मुशायरे में शामिल सभी शोरा हज़रात को एक रदीफ दी गई थी-‘लगता है’। सबको इसी रदीफ पर अपनी ग़ज़ल पढ़नी थी। सभी शोरा हज़रात की ग़ज़लों में विनय साग़र जायसवाल की गज़ल को मुशायरे की सर्वश्रेष्ठ ग़ज़ल चुना गया और मुशायरे की बेस्ट ग़ज़ल का ऑनलाइन प्रशस्तिपत्र सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान भी प्रदान किया गया है।