भारतीय मौसम संबंधी विभाग ने इस त्योहारी सीजन में मौसम के बारे में जानकारी दी है। कुछ स्थानों पर दिवाली पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी की बात भी कही गई है। वहीं, येलो अलर्ट भी किया गया है।

मौसम (Weather forecast) बदलना शुरू हो गया है। रोजाना तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दिवाली पर कुछ स्थानों पर बारिश, मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। तापमान गिरने से लोग दिवाली से पहले ठंड (Diwali 2020 weather) का अहसास कर रहे हैं। जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

वहीं, दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा और भी ज्यादा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है। जिसके चलते पटाखों की बिक्री पर भी एक सप्ताह पूर्व बैन लगा दिया गया था। परंतु दूसरे जरियों से फैल रहे प्रदूषण को कम करने की कोशिश नहीं की जा रही है। 12 november को झारखंड (Jharkhand ) के साथ-साथ बिहार (bihar), उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम है।

दिल्ली में प्रूदषण से बुरा हाल

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में बेहद कम सुधार हुआ है। परंतु वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान स्थिति दो दिन पहले की तुलना में ‘काफी बेहतर’ है, जब प्रदूषण का स्तर ‘आपात’ से भी ऊपर पहुंच गया था।

हरियाणा तथा पंजाब पर बन सकता है चक्रवती हवाओं का क्षेत्र

स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह हरियाणा में बारिश के दर्शन हो सकते हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से हरियाणा तथा पंजाब पर एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान कई दिन पहले से ही हरियाणा में गिरने लगा है और सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिससे सर्दी की दस्तक समय से कुछ पहले ही हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है।

उत्तरखंड में हल्कि, हिमाचल में भारी बर्फबारी व बारिश, येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। दिवाली के मौके पर उत्तरखंड में बारिश और हल्की बर्फबारी के बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दी है। बारिश से दिवाली का मजा थोड़ा धुल सकता है। वहीं, उसके पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 13 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 17 नवंबर तक पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का अनुमान जताया गया है।

यहां हो सकती है बारिश

दक्षिणी केरल, तमिलानाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नजर आ रही है। जिससे लोगों को अलर्ट किया गया है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!