4 नंवबर को करवाचौथ है। इस दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं शॉपिंग के लिए मार्केट में भी जमकर खरीददारी कर रही हैं। इस दौरान यूपी के एटा शहर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल, मार्केट में एक लड़की ने महिला को आंटी कह दिया और इस पर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो गई।

खबर के मुताबिक करवाचौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया। लड़की गलती बस इतनी थी कि उसने महिला को आंटी कह दिया था। बस इतना सुनते ही महिला लड़की पर बुरी तरह भड़क गई और उसे बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। तभी एक लड़की ने महिला को आंटी कहकर संबोधित किया। आंटी सुनते ही महिला उस लड़की से उलझ पड़ी और मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने वहां आकर मामले को संभालने का काम किया।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें