मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति, पत्नी और वो के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के प्यार की ख़ातिर खुद के प्यार का त्याग किया है। तीन साल पहले महिला की जिस व्यक्ति से शादी हुई थी, उसी व्यक्ति की शादी उस महिला ने उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी। दरअसल, महिला को पता चला कि उसके पति की एक गर्लफ्रेंड है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद महिला ने तलाक लेकर दोनों की शादी करवा दी।
travel : पहाड़ों पर ड्राइविंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रख लें ध्यान via

भोपाल फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी का कहना है कि महिला को जब इस बारे में पता चला तो उसने कहा कि वह अपने पति के जीवन में अवांछित वस्तु की तरह नहीं रहना चाहती। पति की खुशी, उसके लिए सर्वोपरि है। मामले में करीब 15 दिन पहले महिला का पति फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी के पास पहुंचा था। उसने शादीशुदा होने के साथ गर्लफ्रैंड से प्यार करने की बात भी बताई थी। उसने कहा कि गर्लफ्रेंड से प्यार करता हूं ओर पत्नी से भी मुझे दिक्कत नहीं है। जब काउंसलर ने तीनों से बात की तो पत्नी ने खुद को पति से दूर किया। फिर भोपाल के एक मंदिर में पति और उसकी गर्लफ्रेंड की शादी करवा दी। पत्नी ने पति की ओर से किये गए घर और पैसे के ऑफर को भी ठुकरा दिया।
इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।
Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news