मीरगंज में कांग्रेस की मासिक बैठक में निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सपा छोड़ नगर अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी साथियों समेत कांग्रेस में हुए शामिल
सत्य पथिक वेबपोर्टल/मीरगंज-बरेली/Congress Meeting: जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इल्यास अन्सारी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। समाजवादी पार्टी छोड़कर आए मीरगंज नगर अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी और उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई गई।

इस मौके पर अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है। निकाय चुनाव आने वाले हैं। जनता को किसी के बहकावे में आए बगैर सावधान रहना होगा। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा हर वर्ग की आवाज उठाती रही है। पार्टी लगातार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आम लोगों की समस्याओं को उठा रही है। केन्द्र सरकार के इसारे पर ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है लेकिन जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता जुल्म-जबर्दस्ती से डरकर चुप बैठने वाले नहीं हैं।

119 मीरगंज विधानसभा प्रभारी सूर्यनाथ गांधी ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जनता ने ऐसे लोगों पर भरोसा कर लिया जो कभी जनता के बारे में नहीं सोचते हैं। एसी कमरों में बैठकर ट्वीट करते रहते हैं। आगामी निकाय चुनावों में ऐसी पार्टी और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इल्यास अंसारी ने कहा सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। आगामी चुनाव में किसी के बहकावे में नहीं आएं। आने वाला समय कांग्रेस का ही है। जिला महासचिव मुराद बेग एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस दौरान बैठक में हाजी अली बहादुर खां, मत्स्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन कश्यप, जिला महासचिव रामपाल माली, नगरिया प्रधान अज़हरुद्दीन अंसारी, पूर्व नगर अध्यक्ष मो0 शफी, सभासद खलील अन्सारी, तौफीक मास्टर, लईक महीगीर, नासिर अल्वी, संदीप शर्मा, छेदा लाल, रामपाल वाल्मीकि, नदीम अख्तर, बख्तावर खान, साजिद मास्टर, मुन्ने खां, अकरम सैफी, शरीफ सैफी, असलम कुरेशी, बाबू अंसारी, इत्तिसार अंसारी, जाहिद अंसारी, जाकिर अल्वी आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही।