दुनियाभर में 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस World Soil Day या विश्व मिट्टी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2017 की गई है। उससे पहले हर वर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है। दरअसल पांच दिसंबर को थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन पर मनाया जाता है। राजा भूमिबोल अदुल्यादेज किसानों के बीच काफी लोकप्रिय थे

बताया जाता है कि राजा भूमिबोल ने 70 साल तक थाइलैंड पर शासन किया था। अपने शासन काल में राजा भूमिबोल ने कृषि पर विशेष ध्यान दिया था और कृषि सुधार को लेकर कई सुधार भी किए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि राजा भूमिबोल अपने देश के हर गरीब और किसान से हर समय मुलाकात के लिए तैयार रहते थे उनकी समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास करते थे।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

किसानों को मिट्टी और उर्वरा के प्रति जागरूक करना है मुख्य उद्देश्य

विश्व मृदा दिवस World Soil Day मनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिट्टी और उर्वरा के प्रति जागरूक करना है। आधुनिक समय में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लिए दवाओं के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति समाप्त होती जा रही है। इस उद्देश्य से भी विश्व मिट्टी दिवस मनाया जाता है।

हर फसल के उत्पादन में जिस प्रकार से इन दिनों कीटनाशकों व रासायनिक खादों का उपयोग हो रहा है, उससे भूमि का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। विश्व मृदा दिवस पर मिट्टी के रखरखाव और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाता है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!